बालाजी महाराज चरणगढ़ सेवा समिति द्वारा 8 जून 2024 को आयोजित होने वाले 51कुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ होगा। 

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के चरणगढ़ श्री खाकी बाबा बालाजी महाराज चरणगढ़ सेवा समिति द्वारा 8 जून 2024 को आयोजित होने वाले 51कुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ में ,गणेश मोड़ स्थित प्रथम पूज्य श्री गणेश जी महाराज को निमंत्रित किया , तथा क्षेत्र में खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रामचंद्र गुर्जर संरक्षक बजरंग लाल बोहरा ,प्रधान यजमान रामकरण बोटोल्या, प्रभु नारायण बोहरा,शंकर लाल शर्मा टेकचंदपुरा ,हरिनारायण पंचोली, नारायण सहाय शर्मा सुरेश कॉलेज राजपुरा महंत राजू लाल वैष्णव ,रामबाबू बोटोल्या, नरसी लाल ब्रजमोहन टेकचंदपुरा राम राय बाबूजी तिलपट्टी, राकेश लक्ष्कार माधोगढ़,  हरफूल मीना चरणगढ़़,  कैलाश सिसोदिया बांसखोह , बाबू लाल, बनवारी लाल बोहरा राजपुरा सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।