बसेड़ा में वैदिक श्रीराम कथा का तीसरा दिन पूर्ण,26 तक चलेगी कथा।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। छोटी सादड़ी  बसेड़ा गांव में गोदड़ देव बावजी के स्थान पर सोमवार से सप्त दिवसीय श्रीराम कथा चल रही जिसके तीसरे दिन वेद विदुषी अंजली आर्या हरियाणा ने कहा कि अपने बेटे बेटियो को राम और सीता के आचरण सा व्यवहार सिखाओ उसीसे उनका जीवन स्वर्ग बनेगा,तीसरे दिन प्रभु श्री राम सीता के विवाह का सुंदर प्रसंग बताया कथा में तार्किक भजन जो सबकी पालनहारी है वो गौ माता प्राणों से प्यारी है सुनाकर कहा आज गौ माता की रक्षा जरूरी हो रही है, वर्तमान में गाय,गोद और गुरुकुल तीनो बचाना आवश्यक है तभी राम कृष्ण जैसी संस्कृति फलेगी फूलेगी। गांव के सामाजिक कार्यकर्ता सोहन लाल आंजना ने बताया की कथा में विशेषरूप से कारूलाल आंजना, गोवर्धन लाल आंजना पहलवान, घनश्याम आंजना, उदयलाल आंजना पहलवान, शिवलाल आंजना, वर्दीचंद आंजना, ऊंकार लाल आंजना, मनोहर लाल आंजना, जीवन आंजना, दशरथ आंजना, ललित आंजना, विक्रम आंजना, मनीष जैन आदि व्यवस्थाएं देख रहे है,कथा बसेड़ा गांव के सभी ग्राम वासियों की ओर से संचालित हो रही है जो प्रतिदिन दिन में 12 बजे से 4 बजे तक चल रही है। आस पास के गांवो से आए धार्मिक बंधुओ और महिलाओं ने कथा वाचक वेद विदुषी अंजली आर्या का स्वागत अभिनंदन किया। बुधवार को प्रसाद वितरण राधेश्याम सुथार की ओर से रहा। कथा में आसपास के नरसाखेड़ी, चापडोल,  दुधितलाई,अचलपुरा, खेड़ी आर्यनगर,हड़मतियां कुंडाल,जीवनपुरा,सेमरथली, कारूण्डा, मरजीवी, बाड़ी, राजपुरा प्रतापपुरा, गोमाना, भाटखेड़ा आदि गांवों से सेकंडों धर्म प्रेमी महिला पुरुषों ने कथा श्रवण का लाभ लिया।