चारभुजाजी मंदिर पर भजन संध्या एवं छप्पन भोग।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।

कपासन  नगर के मध्य स्थित भगवान चारभुजाजी मंदिर पर गुरुवार को बैशाखी पूर्णिमा के अवसर पर एक शाम भगवान चारभुजानाथ के नाम भजन संध्या एवं छप्पन भोग का आयोजन किया जाएगा। जानकारी अनुसार इस दौरान गुरुवार को प्रभु श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर प्रातः पांच बजे धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा अभिषेक का आयोजन किया जाएगा। उसके उपरांत प्रातः काल लोड़कियां चौक स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर पर साढ़े आठ बजे संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया होगा। श्री चारभुजा नाथ के सम्मुख सायं पांच बजे छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी। साय पांच बजे से सात बजे तक धर्म प्रेमी बंधु छप्पन भोग के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान सैकड़ो लोगों की उपस्थिति में सांय सात बजे छप्पन भोग की महाआरती का आयोजन किया जाएगा। रात्रि आठ बजे लोडकिया चौक में एक शाम भगवान चारभुजानाथ के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा।भजन संध्या में मेवाड़ के प्रसिद्ध भजन गायक कलाकार भेरु लाल बारेगामा, मनीष सोनी, महेश टांक अपने भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां देंगे। बैसाखी पूर्णिमा पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारीया आयोजक मंडल द्वारा युद्ध स्तर पर जारी हैं।