प्रकृति मां का रुप है, इसके साथ क्रूरता बंद होः डॉ. कौशल किशोर शर्मा।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। बड़ीसादड़ी। प्रकृति मां का रूप है। इसके साथ क्रूरता बंद होनी चाहिए। प्रकृति की रक्षा करना हमारा धर्म है। यह विचार विश्व पर्यावरण दिवस पर देवदा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में तालुका विधिक सेवा समिति बड़ीसादड़ी एवं स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष डॉ. कौशल किशोर शर्मा ने व्यक्त किए। शर्मा ने कहा कि जिस प्रकार से मां बच्चे को अपने आंचल के दूध से सिंचती है। ठीक उसी प्रकार से प्रकृति रुपी मां विभिन्न प्रकार की जीवनोपयोगी सामग्री हमें देकर जीवनदान प्रदान करती है। मुख्य अतिथि आयुष डॉ. शर्मा ने कहा कि हमें हमारा जीवन प्रकृति के प्रति जागरूक रहकर जीना है। हमें होश में जीना चाहिए। हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारी लापरवाही व संवेदनहीनता की वजह से प्रकृति को कोई नुकसान नहीं हो। हर इंसान को यह सोचना चाहिए कि प्रकृति से हम जितना ले रहे हैं। उसकी तुलना में हम उसे क्या दे रहे हैं। हमें प्रयास करना चाहिए कि प्रकृति से कम से कम लें और अधिक से अधिक दें। हमें प्लास्टिक के उपयोग का कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। प्लास्टिक की थैली में कचरा डालने वाले लोगों से अपील करते हुए कहा कि पॉलिथीन की थैली में कचरा नहीं डालना चाहिए। इससे पशु पोलीथीन थैली सहित कचरे को खा जाते हैं। अंत में उनके प्राण संकट में पड़ जाते हैं। प्रकृति का अंधाधुंध दोहन बंद होना चाहिए क्योंकि एक यही दिन हमारे अस्तित्व को ही खतरे में डाल देगा। पर्यावरण प्रेमी जगदीश शर्मा ने कहा कि पेड़ों में प्राण हैं और उनमें भी संवेदनाएं होती है। हमें इनकी संवेदनाओं को समझने का प्रयास करते हुए और पेड़ नहीं काटने चाहिए। जगदीश शर्मा ने कहा कि हमें प्रकृति से प्राप्त प्रत्येक वस्तु का इस्तेमाल मितव्ययता से करना चाहिए। बोहेड़ा भारत विकास परिषद के अध्यक्ष महेंद्र कुमार जैन कहा कि हमें पेड़ कटने से बचाना है और अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। जैन ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। इनकी हर हाल में रक्षा होनी चाहिए। आयुष नर्सिंग ऑफीसर राजकुमार पुष्करणा ने कहा कि विनम्र एवं पूजा भाव से प्रकृति से ली गई औषधियां ही हमें आरोग्यता को प्रदान करती है। अमृत सुथार ने कहा कि प्रकृति का प्रत्येक जीव हमें कुछ न कुछ शिक्षा जरूर देता है। प्रकृति में विचरण करते इन जीवों से हमें सबक लेने की जरूरत है। शिक्षक पूरण दास वैष्णव ने गौ पालन से पर्यावरण को मिलने वाली मदद के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गौ भक्त पूरण दास वैष्णव ने कहा कि एक गाय के गोबर बायोगैस मिलती है। गाय के गोबर से बड़े पैमाने पर बायोगैस का उपयोग होना चाहिए। इंधन के रूप में जो लकड़ी जलाई जाती है और उससे जो वायु प्रदूषण होता है। उसे रोका जा सकता है। लाइनमैन भूदेव ने बताया कि कैसे हम साधारण व व्यवहारिक तरीके से प्रकृति की मदद कर सकते हैं। भूदेव ने कूदरत से प्राप्त संसाधनों को मितव्ययता से इस्तेमाल के तरीकों की जानकारी दी। कार्यक्रम से पूर्व वृक्षारोपण कर सुरक्षा का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उदय लाल सुथार, पूर्व अध्यक्ष जगदीश चंद्र सुथार, रामेश्वर लाल सुथार, भेरूलाल सेन, कैलाश चंद्र सुथार, लोकेश सुथार, तालुका विधिक सेवा समिति के पीएलवी राधेश्याम मेघवाल, ललित सुथार, आयुष नर्सिंग ऑफिसर राजकुमार पुष्करणा, कृष्णकांत शर्मा, शंकर लाल मीणा भगवती दास वैष्णव व पर्यावरण प्रेमी जगदीश शर्मा मौजूद थे।