संपादक कालूराम कुमावत।
कपासन। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार 15 जुन 2024 को अकोला में श्री राडाजी बावजी के परमधाम पर श्री मुरलीधर रामायण मंडल सिहपुर द्वारा श्री रामचरितमानस के पंचम सोपान श्री सुंदरकांड का संगीतमय वाचन किया गया कैलाश चंद्र गर्ग द्वारा वैदिक मंत्रोचार से आरंभ गणपति पूजन एवं बालाजी महाराज की पूजन के बाद भजनों की बहार के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ आयोजित किया गया इस अवसर पर कैलाश चंद्र गर्ग गुलाबचंद सोनी कमलेश गर्ग दर्शन गर्ग योगेश प्रवीण गर्ग मनोज छिपा मोनू पटवा एवं अन्य भक्तों ने बालाजी महाराज गणपति जी महाराज माताजी के भजन खाटू श्याम नरसिंह मायरा सांवरिया सेठ भजन के भजन मीराबाई के भजन कृष्ण भक्ति गीत वह अन्य कई प्रकार के प्रस्तुत भजनों पर श्रोतागण झूम झूम कर नाचते रहे रात्रि 3:00 बजे तक चली भजन संध्या मैं निर्गुणी चारभुजा जी सांवरिया सेठ भेरुजी बावजी भजनों पर भी दर्शकों ने खूब आनंद लिया ! ऑर्गन पर वादक सिंगर प्रकाश वैष्णव सनवाड ढोलक वादक एवं भजन गायक गोपाल राव का भी भजन संध्या में खूब समन्वय रहा | पाठ के बाद आरती व महाप्रसाद के वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर नारायण भोपाजी टोली राम जी राम जी मनोज जी के अलावा काफी रामायण प्रेमी श्रद्धालु उपस्थित थे।















