चरनगढ संत खाकी बाबा बालाजी महाराज मे चल रहा 51 कुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ का समापन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। बस्सी क्षेत्र के चरणगढ़ संत खाकी बालाजी महाराज के मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस दौरान 51 कुंडात्मक श्री राम मारुति महायज्ञ शुरू जो की 8 जून से शुरू हुआ जिसमे प्रधान कुंड की बोली 5 लाख 11 हजार रुपए में छूटी ह इस दौरान यह यज्ञ की पूर्णाहुति 16 जून गंगा दशमी को किया गया।इस दौरान करीब 20 से 25 हजार श्रद्धालुओ के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई इस दौरान काफी दूर दराज से आए हजारों श्रद्धालुओ ने बालाजी मंदिर में दर्शन कर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा श्री राम मारुति महायज्ञ की परिक्रमा लगाकर अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस दौरान यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया यज्ञ कराने वाले आचार्य डा महेंद्र मिश्रा द्वारा क्षेत्र की खुशहाली को लेकर विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके यज्ञ में आहुतियां दिलाई इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता ने अपनी अपनी जिम्मेदारी सौंपी यह कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा साथ ही श्री श्याम सत्संग मण्डल राजपुरा ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी और सभी कार्यकर्ताओं का भी दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया।