विधायक अर्जुन लाल जीनगर से शिष्टाचार भेंट कर ग्राम पंचायत सुरपुर में आ रही समस्या समाधान की मांग रखी।

रिपोर्टर रोशन लाल रेगर।

चित्तौड़गढ़। कपासन के ग्राम पंचायत सुरपुर से भाजपा बूथ अध्यक्ष कन्हैया दास वैष्णव,युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्रवण कुमार शर्मा ने कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर से भेंट कर तरनावो का खेड़ा से रामपुरिया सड़क, तरनावो का खेड़ा से सुरपुर सड़क वाया मंगरीया, पेयजल एवम चिकित्सा सुविधा के निराकरण की मांग रखी। साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र में विद्यालयों की जर्जर छतों की रिपेयर की मांग रखी।