आत्मा योजना अंतर्गत एक दिवसीय खरीद सीजन पूर्व कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 

बांसखोह स्थित झर गांव के भौमिया मंदिर गांव में आत्मा योजना अन्तर्गत एक दिवसीय खरीफ सीजन पूर्व कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सरपंच  ममता मीना की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें क्षैत्रीय सहायक कृषि अधिकारी मुरारी लाल मीना एवं डा. अशोक कुमार मीणा ने कृषकों को जैविक खेती, सफेद लट नियंत्रण तारबंदी,फार्म पौंड, पाइप लाइन कृषि यंत्रों एवं मृदा परीक्षण एवं अन्य विभागीय कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी गई।सहायक कृषि अधिकारी उधान बस्सी रवि कुमार मीणा ने प्रशिक्षण में उपस्थित कृषकों को सौर ऊर्जा संयंत्र अधिक से अधिक संख्या में लगाने हेतु विस्तार से जानकारी दी गई एवं ग्रीन हाउस, पोली हाऊस, ड्रिप मिनी स्प्रिंकलर, प्याज भंडारण फार्म पौंड पर अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। पूर्व सहायक कृषि अधिकारी राम बाबु शर्मा एवं श्याम लाल शर्मा ने कृषकों को दीमक, चुहा नियंत्रण एवं संतुलित उर्वरक अनाज भंडारण एवं अन्य तकनीकी जानकारी दी। प्रगतिशील कृषक नरेंद्र मीना, मोहन मीना हेमराज मीना एवं अन्य कुल एक सौ कृषकों ने प्रशिक्षण में भाग लिया।