रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी।श्रीरामद्वारा दिव्य आनंदधाम में ब्रह्मलीन सुखसम्पत राम महाराज की पुण्य स्मृति में 29 जून से 5 जुलाई तक नित्य अखंड राम नाम जाप,अखंड ज्योत व प्रातः काल में श्रीवाणी जी का पाठ चल रहा है।इसी क्रम में रविवार रात को मेडतापीठ के स्वामी रामनिवास शास्त्री ने राम नाम की महिमा का गुण गान करते हुए उपस्थित श्रद्धालुओं को बताया कि राम बीज मंत्र है। बीज का अर्थ मूल है एक बीज से बड़े होने वाले पौधे पर अनेक फल लगते है और उससे असंख्य बीज बनते रहते है यह क्रम अनंत होता है। जैसे बीज धरती में उल्टा पड़े या सीधा उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है वह हवा और पानी मिलते ही उग जाता है इसी प्रकार राम का नाम उल्टा जपो या सीधा वह निश्चित ही सुखद फलदायक ही होता है ।राम नाम जपकर हम सांसारिक सुखों का आनंद ले सकते है।वाल्मीकि ऋषि जब डाकू थे वह राहगीरों को लूटकर जीवन यापन करते थे। एक बार उन्होंने सप्त ऋषियों को लूटना चाहा , जब ऋषियों ने उन्हें लूटपाट का फल समझाया तब उन्होंने यह कार्य छोड़कर तपस्या करके जीवन में बदलाव का संकल्प लिया और एक महान ऋषि के रूप में प्रसिद्धि पाई।शुरुआत में जब उन्हें राम राम जपने को बोला तब उन्होंने डाकू स्वभाव से इसका उल्टा मरा-मरा बोलना तय किया लेकिन लगातार मरा शब्द का जल्दी जल्दी उच्चारण करने पर वह राम राम हो गया और उन्हें इसका सुखद फल मिला। ऐसे ही राम नाम की महिमा के अनेक प्रसंग सुनाए गए। इस दौरान स्वामी अनन्तराम जी शास्त्री , श्रवण राम महतज,आनंद सागर महाराज भी उपस्थित रहे।















