पंचगव्य सेवन बिना कोई धार्मिक कृत्य संपन्न नहीं – दशरथानंद सरस्वती।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा। छोटीसादड़ी – समीपस्थ ग्राम जमलावदा स्थित ग्वाल गोपाल गोशाला में गो प्रसादम् परिवार नीमच द्वारा गो सेवा कर आषाढ़ी एकादशी पर्व मनाया।इस अवसर पर राष्ट्रीय गौसेवा संघ भारत के राष्ट्रीय गौकथा प्रवक्ता एवं प्रचारक दशरथानंद सरस्वती ने भारतीय गौवंश की महत्वता बताते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में गोवंश के बिना कोई भी धार्मिक कृत्य संपन्न नहीं होता है।पंचगव्य ( देशी गाय के दुध दही घी गोबर रस गौमूत्र का विधि पूर्वक मिश्रण) प्राशन के बिना किसी भी अनुष्ठान के लिए आचार्य मे आचार्यत्व और जजमान में यजन कर्म की पात्रता हीं नहीं आती है और जब तक किसी भी कार्य को करने की पात्रता हीं नहीं है तो उसका परिणाम अनुकूल कैसे होगा? यदि विचार किया जाए तो पिछले करीब 20/25 वर्षों से जितने धार्मिक अनुष्ठानों यज्ञ हवन कथा इत्यादि कार्यक्रमों की भारी संख्या में बढ़ोतरी हुई है उतनी पहले नहीं थी फिर भी अनावृष्टि अतिवृष्टि महामारियां आ रही है जबकि ऐसे अनुष्ठानों से इनकी निवृत्ति होनी चाहिए वो क्यों नहीं हो रही है इसका प्रमुख कारण यह भी है कि आज प्रायः सारे अनुष्ठानों में विधि निषेध का पालन नहीं हो रहा है।आज पंचगव्य आचार्य जजमान कहां ले रहे हैं? जबकि विधान तो यह भी है कार्य के शुभारंभ से पूर्व समिधा सहित समस्त पूजन सामग्री को पंचगव्य से प्रोक्षण करना चाहिए। ब्राह्मणों को गाय ने बचाया है और आज गाय बचाने की जिम्मेदारी ब्राह्मण पर अधिक है। इस अवसर पर नीमच से दिनेश शर्मा ग्लास वाले पं. परशराम शर्मा पं. भागीरथ शर्मा पं. चेतन शर्मा पं.नारायण शर्मा फुलचंद धाकड़ उपस्थित रहे उक्त जानकारी देते हुए गोशाला संचालक पुष्कर शर्मा ने बताया कि गो प्रसादम् परिवार द्वारा गोवंश की आरती पुजा एवं सेवा की गई वह प्रशंसनीय है और इससे सबको गो सेवा का मार्गदर्शन प्राप्त होगा साथ ही सभी अतिथियों स्वागत सत्कार किया गया।