रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी शब्द की चोट शस्त्र की चोट से भी अधिक घातक होती है।इसलिए प्रत्येक मनुष्य को अपनी वाणी पर बहुत नियंत्रण रखना चाहिए। कटु शब्दों के प्रयोग से हर कोई आहत महसूस करता है जिससे आपसी वैमनस्य बढ़ता और कभी कभी इसके परिणाम महाभारत के युद्ध की तरह बहुत नुकसानदेह हो जाते है।
द्रौपदी के कहे गए कटु शब्दों से शुरुआत होकर अनेक योद्धाओं का अंत कराने वाली महाभारत वाणी के प्रभाव से ही हुई।” उपरोक्त विचार रामनिवास शास्त्री मेड़ता उत्तराधिकारी संत ने उपस्थित श्रद्धालुओं को श्रीरामद्वारा दिव्य आनंदधाम में मंगलवार रात्रि में देवलोकवासी सुखसम्पत राम महाराज की स्मृति में आयोजित सत्संग के दौरान व्यक्त किये। इसी क्रम में श्रवण राम महाराज (जोधपुर) ने नित्य धर्म स्थान पर जाकर अपने आपको ऊर्जावान बनाने की बात कही।उन्होंने बताया कि धर्म स्थान पर व्यक्ति सांसारिक मोह माया से अलग हो जाता है।जिससे उसका जुड़ाव परमात्मा से होने लगता है इससे वह व्यक्ति अध्यात्म में रुचि लेना प्रारंभ करता है। नित्य अखंड राम नाम जप व अखंड ज्योत चल रही है। 5जुलाई को रात्रि में भजन सत्संग व 6 जुलाई शनिवार को संत अनंतराम शास्त्री का विधि विधान से चादर समारोह व विशाल भंडारा का आयोजन होगा। कार्यक्रम के निमित्त मेड़ता पीठाधीश्वर रामकिशोर महाराज, उज्जैन ध्यानिराम महाराज, अनुपमराम महाराज, बांसवाडा से रामप्रकाश, सागवाड़ा से उदयराम महाराज, अमृतराम महाराज, उदयपुर से दयाराम महाराज,झोकर से रमताराम महाराज, अजमेर से उत्तमराम महाराज, साध्वी अनुरागज्योति व वैराग्य ज्योति का आगमन बुधवार को हो चुका है। सत्संग कार्यक्रम के बाद आरती कर प्रसाद वितरण किया गया।















