संतो व मंत्री महोदय का भव्य स्वागत।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी सुखसम्पत राम महाराज श्रीरामद्वारा दिव्य आनंदधाम के स्मृति में 29 जून से लगातार अखंड राम नाम जाप व अखंड ज्योत चालू है। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय प्रधान वरिष्ठ प्रधानपीठ श्रीरामधाम रेण के आचार्य श्री श्री 1008 श्री सज्जन राम महाराज व रेणधाम के उत्तराधिकारी बस्तीराम जी महाराज ,मेड़ता पीठाधीश्वर रामकिशोर महाराज,रामनिवास शास्त्री का श्रीरामद्वारा आगमन पर संत समाज व नगरवासियों द्वारा बड़ा भावपूर्वक स्वागत किया गया।दिन में सत्संग के दौरान क्षेत्रीय सांसद सी पी जोशी, राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक, जिला अध्यक्ष मिट्ठु लाल जाट सहित नपा पार्षद व कार्यकर्ताओं का आगमन हुआ। रामद्वारा की ओर से अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया। शनिवार प्रातः देशभर के संत समाज की उपस्थिति में संत अनंतराम शास्त्री का चादर समारोह व भव्य भंडारा आयोजन होगा। नगरवासी आयोजन की सफलता के पूर्ण मनोयोग से जुटे हुए है।