रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रति रविवार रामधुन के क्रम में 133 वी रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंद धाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर श्री चारभुजा जी मंदिर, श्री परशुराम महादेव मंदिर, श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर ,डांगी बावजी होते हुए।
श्री चौथ माता जी के मंदिर पर पहुंची रामधुन का मोहल्लेवासियों द्वारा रंगोली बनाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात माताजी की आरती की गई एवं अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। बालाजी संस्थान की और से बताया गया है कि धर्म जागरण के उद्देश्य से प्रारंभ की गई यह यात्रा बड़ी सादड़ी नगर के सभी देवस्थानों मोहल्लों व बस्तियों में जा चुकी है। प्रत्येक रामधुन में धर्म जागरण, सामाजिक सद्भावना ,कुटुंब प्रबोधन सहित विभिन्न विषयों पर धर्म चर्चा की जाती है ।अलग-अलग अवसरों पर धर्म चर्चा में बड़ी सादड़ी नगर के पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज एवं पूज्य संत श्री सुदर्शन आचार्य जी महाराज का भी समय-समय पर मार्गदर्शन मिलता रहता है। संस्थान की ओर से बताया गया कि अब रामधुन देवस्थानों, एवं बस्तियों के साथ मांगलिक एवं धार्मिक अवसरों पर निजी आवास पर भी जा रही है ।आज की रामधुन की व्यवस्था में श्री चौथ माता मंदिर सहित सभी मोहल्ले वासियों का सहयोग रहा।















