रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बस्सी। नगरपालिका क्षेत्र के तुंगा रोड स्थित श्रीराम मंदिर से श्रीजगन्नाथ महाराज की शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा क्षेत्र के तुंगा रोड, बस स्टैंड, कल्याण गंज, नरसिंह मंदिर, सुनार मोहल्ला, नया बस स्टैंड, चक रोड, गंगाधाम होते हुए निज गार्डन पहुंची। शोभा यात्रा का जगह जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। साथ ही श्रद्धालुओं ने प्रभु की आरती उतारी गई। श्रद्धालु शोभायात्रा में नाचते गाते प्रभु को रिझाया। अनुयायिओं ने रास्ते में लोगों को प्रसाद वितरित किया। देर शाम गार्डन पहुंचने के बाद प्रभु की महाआरती उतारी गई। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। 
फोटो कैप्शन- बस्सी के चक रोड से गुजराती प्रभु जगन्नाथ की शोभायात्रा व रथ को खींचते श्रद्धालु।















