रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी क्षेत्र के आगरा रोड गायत्री नगर सीटी जामडोली में आशीर्वाद बालाजी धाम मंदिर में मंगलवार को पाटोत्सव का आयोजन आचार्य सुरेश शर्मा के नेतृत्व में विधि विधान से पूजा अर्चना करके अभिषेक कराया और उसके बाद हवन यज्ञ भी किए इस मौके पर हनुमत उपासक सत्येंद्र शर्मा जादूगर एस कुमार निवासी बेनाडा के द्वारा विधि विधान से पूजन कराया इस दौरान मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई मंदिर के चारो तरफ डेकोरेशन की तरह सजाया गया।
इस मौके पर आए हुए कलाकारों के द्वारा रंगारंग भजनों का कार्यक्रम किया जिसमे श्रद्धालु भजनों का आनंद लेते हुए नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी रवि नय्यर भी मौके पर पहुंचे और जादूगर एस कुमार के द्वारा आए हुए सभी अतिथियों का व कलाकारों का व सभी कार्यकर्ताओं का माला व दुपट्टा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर सियाराम शर्मा, जवाहरलाल चौधरी, अजय शर्मा ,पुरण चंद खोलिया, कालूराम शर्मा, विनोद अक्षरधाम, गोपाल कृष्ण गुप्ता ,राजेश जांगिड़, मक्खन शर्मा ,दिनेश शर्मा ,सतीश शर्मा, नाथूलाल मीणा, हनुमान बैरवा, व अन्य काफी संख्या में श्रद्धालू मोजूद थे ,इसी के साथ ही पाटोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया इस दौरान मंदिर में विशाल भंडारा का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम हनुमंत उपासक सत्येंद्र शर्मा जादूगर एस कुमार के नेतृत्व में किया गया इस मौके पर जादूगर एस कुमार के नेतृत्व में जूनियर एस कुमार के द्वारा मैजिक शो का कार्यक्रम किया गया जिसमें जिंदा लड़की का शरीर को धड़ से अलग करना व गर्दन अलग करना कागज से नोट बनाना अन्य कई तरह के करतब दिखाए गए इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे इस मौके पर विशाल भंडारा का आयोजन किया गया।















