पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समापन, गंगरार उपखंड के दुदाकाखेड़ा में।

संपादक कालूराम कुमावत। गंगरार। दुदाका खेड़ा महादेव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के उपलक्ष पर सोमवार को समस्त ग्रामवासीयों द्वारा श्री झांतला माता से महिलाओं द्वारा कलश भर कर डीजे एंव गाजे बाजे के साथ महिलाओं द्वारा नाचते हुए श्रीचारभुजा मंदिर पर पहुंचे जहां पर पूजा अर्चना कर स्थापना की गई प्रत्येक दिन रात्रि में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया पांच कुंडीय यज्ञ आचार्य पण्डित सुरेश चंद्र जी शर्मा, श्याम दास, छीतर, देवकिशन शर्मा द्वारा प्रारंभ किया गया। मंगलवार को प्रारंभ हुआ एंव शुक्रवार को यज्ञ का 21 जोड़ो द्वारा पूर्णाहुति दी गई व आज समस्त ग्रामवासियों द्वारा पूजा अर्चना करसबसे पहले प्रतिमा को गंगाजल एंव पवित्र नदियों के जल से स्नान कराया , फिर स्वच्छ वस्त्र से मूर्ति को पोछकर नवीन वस्त्र धारण कराया इसके बाद प्रतिमा को शुद्ध एवं स्वच्छ स्थान पर विराजित करके चंदन का लेप लगाकर शृंगार किया फिर बीज मंत्रों का पाठ कर प्राण। दिन मे 12.15 बजे महादेव जी की मूर्ति स्थापना की गई व बाद मे महाप्रसादी का आयोजन किया गया इस मौके पर रतन लाल सरपंच प्रतिनिधि,विजय पंवार भाजयुमो मंडल महामंत्री, जगदीश वार्डपंच, मांगिलाल, नाथू लाल अनिल, नारायण, शंकर, पप्पू ,रतन, देबी, जमना, जमना जाट, शंकरसुथार, रतन, कालू, जगदीश ,भेरू, सुख लाल, रमेश्वर एंव समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे।