रिपोर्टर गजेंद्र सिंह राणावत।
कपासन। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनि धाम श्री शनि महाराज आली मे शनिवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा शनि महाराज प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि शनिवार को मध्य प्रदेश कोटा भीलवाड़ा जयपुर सभी प्रांतों के श्रद्धालु शनिवार सुबह से मंदिर पहुंचना शुरू हो गए नवग्रह मंदिर मुख्य मंदिर तेल कुंड मुख्य बाजारों में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई मंदिर ट्रस्ट द्वारा महिला एवं पुरुषों की अलग-अलग लाइन लगाकर शनि देव के दर्शन करवाए श्रद्धालुओं द्वारा माला प्रसाद तेल काला उड़द काला कपड़ा लोह की वस्तु शनि के दरबार में भेंट कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की हैं सांवलिया जी कपासन मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बन गई जहां पर पुलिस के जवानों द्वारा जाम खुलवाया शनि धाम श्री शनिमहाराज आली एक आस्था का केंद्र बना हुआ है जहां पर भक्तों की मनोकामना पूरी होने पर सोने चांदी की चीज भी भेंट करते है श्रद्धालु चित्तौड़गढ़ उदयपुर भीलवाड़ा कपासन से बस ऑटो रिक्शा से शनि धाम पहुंच सकते हैं सूर्य पुत्र शनि देव की जय , न्याय देव की जय के जयकारे लगे।















