रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ी सादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रति रविवार रामधुन के क्रम में 134 वी रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंदधाम श्री रामद्वारा चौक से प्रारंभ होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्री चांदेसी, माता मंदिर, श्री चारभुजा जी मंदिर, श्री राम मंदिर होते हुए आजादपुरा स्थित मोहन दास वैष्णव के आवास पर पहुंची।
वैष्णव परिवार में पुत्रीयों के विवाह के मांगलिक अवसर पर रामधुन को विशेष रूप से निमंत्रण दिया गया था। रामधुन का वैष्णव परिवार सहित सभी मोहल्ला वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रामधुन में पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज उपस्थित रहे ।सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात लड्डू गोपाल जी की आरती की गई एवं सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया। अनंत राम जी महाराज की ओर से बताया गया कि 20 जुलाई को प्रातः 9:00 बजे श्री राम द्वारा से ब्रह्मलीन संत श्री श्री सुख संपत राम जी महाराज की चरण पादुका शोभा यात्रा प्रारंभ होगी जो नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए ब्रह्मलीन संत श्री के समाधि स्थल तक पहुंचेगी ।श्री राम द्वारा बड़ी सादड़ी की ओर से इस आयोजन में अधिक से अधिक भक्तों से भाग लेने का आह्वान किया गया।















