21 कुंडिय श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति व भागवत कथा का हुआ समापन।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र स्थित जमवारामगढ़ तहसील के धुलाराव जी गांव में चिंताहरण हनुमान मंदिर में फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई और मंदिर को चारो तरफ डेकोरेशन की तरह सजाया गया व मंदिर में चल रहा 21 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ श्री श्री 1008 गोपाल दास जी महाराज त्यागी जी के सानिध्य में हुआ इस दौरान 21 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ का शुभारंभ 6 जुलाई 2024से 14 जुलाई 2024तक आयोजन किया गया इस दौरान श्री राम महायज्ञ में यज्ञाचार्य विष्णु भारद्वाज के द्वारा हवन यज्ञ में यजमानों द्वारा आहुतियां दिलाई इस दौरान क्षेत्र की खुशहाली व अपने परिवार की सुख शांति को लेकर मनोकामना मांगी,इस महायज्ञ में रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया इसी के साथ ही श्री नागलकिशोर महाराज वृंदावन के द्वारा 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया इसी के साथ ही रामलीला का आयोजन हुआ इसमें श्री श्री 1008 गोपाल दास जी महाराज ने श्रद्धालुओं को भागवत कथा का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि हमें अपने मन को अपने वश में रखना चाहिए भटकने नहीं देना चाहिए। जो मनुष्य मन का एकाग्र कर भगवान की भक्ति में ध्यान लगाता है तो उन्हें ही भगवान के दर्शन होते हैं। 21 कुण्डीय श्री राम महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं भागवत कथा के समापन के दौरान विशाल भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें करीब 20 हजार के आसपास श्रद्धालुओ ने पंगत प्रसादी पाई इस दौरान यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया गया।