बिजली विभाग में हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा पांच जोड़ों ने यज्ञ हवन में दी आहूति महा प्रसादी का भी आयोजन किया।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा। बड़ी सादड़ी नगर में सोमवार को भालिया नवमी के अवसर पर अबूझ मुहूर्त में विद्युत विभाग कार्यालय बड़ी सादड़ी में दिव्य आनंद धाम रामद्वारा के स्वामी अनंत राम महाराज के सानिध्य में पंडित हिमांशु शास्त्री द्वारा सकट मोचन वीर हनुमान मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। आपको बता दे की बड़ी सादड़ी बिजली विभाग के सहायक अभियंता अजय सिंह द्वारा बताया गया कि विद्युत विभाग कार्यालय बड़ी सादड़ी के परिसर में 5:15 फीट संकट मोचन वीर हनुमान की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई।प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व पंडित हिमांशु शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पांच जोड़ों के साथ यज्ञ किया गया। उपस्थित जोड़ो द्वारा यज्ञ में आहुतियां दी गई। नवनिर्मित हनुमान मूर्ति का विशेष श्रृंगार किया गया। पंडित द्वारा विशेष श्रृंगार करने के बाद विद्युत विभाग के उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा वीर हनुमान की महाआरती की गई। साथ ही उपस्थित सभी लोगों में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता मीठालाल मीणा, सहायक अभियंता अजय सिंह, कनिष्ठ अभियंता चरण सिंह, कनिष्ठ अभियंता संदीप चावला,एआरोओ पिंटू मोची, सुरेश खटीक,भगवत सिंह झाला, श्याम सुंदर, महेश सेन, इंद्रमल लोहार, जाफर हुसैन, नटवर सिंह, मांगी लाल, वीरेंद्र गुर्जर, पुष्कर राज रेगर, नीरज सैनी, यशवंत आमेटा, विनोद धाकड़, सत्यनारायण जाट, योगेश मीणा, चेतन आमेटा, देवी सिंह, अनिल ,जगदीश बिश्नोई, उमेश सैनी, रवि पंडित, दुर्गा शंकर ,मनोहर, तुलसी लोहार ,उदयलाल लोहार ,आबिद मोहम्मद सहित बसंतीलाल मेनारिया व सुधांशु वाजपेयी का रहा विशेष सहयोग।