मोहर्रम पर्व के अवसर पर कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से परंपरानुसार ताजिये का निकाला जुलूस।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन। दिनांक 17 जुलाई बुधवार को मोहर्रम पर्व के अवसर पर कस्बे में मुस्लिम समाज की ओर से परंपरानुसार ताजिये का जुलूस निकाला गया।इस दौरान आखाड़ा प्रदर्शन के साथ जुलूस निकला गया। एवं बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे सम्मिलित हुए। अंजुमन कमेटी सदर अशफाक तुर्किया ने बताया कि मोहर्रम के अवसर पर मोमिन मोहल्ला स्थित इमाम बाड़े से बुधवार सुबह ग्यारह बजे ताजिया का जुलूस शुरू होकर जामा मस्जिद चौक से मोमिन मोहल्ला होता हुआ,कलंदरी चौक पंहुचा। ताजिया के साथ बड़ी संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल रहे।ताजिया के आगे कई पुरुष ढोल और ताशे बजाते हुए चल रहे थे। इनसे आगे अखाड़ प्रदर्शन करते हुए युवक चल रहे थे। चौक में मुस्लिम कमेटी की ओर से तहसीलदार जगदीश बामनिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन जैन, पुलिस उपाधीक्षक अनिल सारण, सर्किल इंस्पेक्टर रतन सिंह, कांस्टेबल जितेंद्र गुर्जर, जमादार विजय आदि का दस्तारबंदी कर स्वागत किया।इसके बाद ताजिया का जुलूस बस स्टैंड, कुम्हार मोहल्ला, लोडकिया चौक, पीपली बाजार, पुलिस चौकी, सुनारीया मंदिर चौक होता हुआ शाम के समय राजेश्वर सरोवर तालाब पर पहुंचा। जहां परंपरा अनुसार ताजिया को ठंडा किया गया। सुरक्षा के मद्दे नजर पूरे मार्ग में अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात रहा।इससे पूर्व शहादत के पर्व मोहर्रम की पूर्व संध्या पर शहादत की रात मनाई गई। मुस्लिम समाज के लोगों ने हजरत इमाम हुसैन को याद किया। मंगलवार रात्रि को कस्बे में तय रूट पर ताजिया का जुलूस निकाला गया।