रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बांसखोह. कस्बे में मुस्लिम समुदाय की ओर से मोहर्रम से एक दिन पूर्व मंगलवार को कत्ल की रात मनाई गई। इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हुए अकीदतमंदों ने ताजियों को मन्नत का धागा बांधकर और सेहरा चढ़ाकर दुआएं मांगी। इस मौके पर मुस्लिम समाज की ओर से ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि राजेश महंत, पूर्व प्रधान कन्हैया लाल मीणा , पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामफूल सैनी, कमलेश कुमार जैन,मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस मौके पर ग्राम पंचायत बांसखोह की ओर से मुस्लिम समाज के वरिष्ठ लोगो का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया इस दौरान मुस्लिम समाज के रफीक बागवान, नूर भाई, रफीक लुहार, बाबुशाह, सराज, जाकिर, बाबुदीन, सत्तार,अन्य सभी लोग मौजूद थे वही बुधवार को मोहर्रम का त्यौहार बडी धूमधाम के साथ मनाया गया, दिनभर मातमी धुनों पर कस्बे के सभी मोहल्ले से ताजिया का जुलूस निकाला गया। इस दौरान कलाकारो के द्वारा विभिन्न प्रकार के करतब दिखाये गए। इस मौके पर बस्सी पुलिस प्रशासन के एसएचओ राजीव यदुवंशी , बांसखोह चौकी इंचार्ज मातादीन मीणा, रामराज मीणा, राजेंद्र मीणा, श्री राम ,हरिराम, भीवाराम ,मोरध्वज ,राजनसिंह,व समस्त स्टाफ मौजूद थे इस दौरान पुलिस प्रशासन की ओर से मोहर्रम के मौके पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। वही शाम को मातमी धुनों के बीच इन्हें कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया।















