रिपोर्टर रामसिंह मीणा रघुनाथपुरा।
बड़ीसादड़ी। ब्रह्मलीन संत सुखसम्पत राम महाराज के निमित्त हरिद्वार में हर की पौड़ी पर वैदिक विधि विधान से समस्त सत्कर्म संपादित कर पुनः आगमन पर स्वामी अनंतराम महाराज का श्रीरामद्वारा दिव्य आनंदधाम में नगरवासियों द्वारा भव्य स्वागत व आरती कर अभिनंदन किया गया। साथ ही ब्रह्मलीन संत सुखसम्पत राम महाराज की इच्छानुसार वरिष्ठ अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय पीठ रामधाम देवल रेण एवं गुरुस्थान रामधाम देवल मेड़ता सिटी व पुष्कर की यात्रा की गई। इसी क्रम में रविवार को गुरुपूर्णिमा उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रातः 7:15 बजे गुरु चरण पादुका पूजन व 9 बजे से गुरुमंत्र दीक्षा एवं कंठी माला संस्कार किया जाएगा साथ ही आगन्तुक श्रद्धालुओं हेतु भोजन भंडारा का आयोजन भी होगा।















