सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार रात्रि विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। कपासन। निकटवर्ती सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना में मेवाड़ महामंडलेश्वर महंत श्री चेतन दासजी महाराज द्वारा गुरु पूर्णिमा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार रात्रि निर्धारित परंपरा के अनुसार आश्रम में विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया।श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना में आयोजित भजन संध्या मे गुरु महिमा सहित सांवरिया सेठ, श्री कृष्ण के भजनों पर श्रद्धालु भक्ति भाव में झूम उठे।वाटरप्रूफ डोम में आयोजित भजन संध्या कार्यक्रम सुबह चार तक संचालित रहा। आश्रम में तीन दिवसीय महोत्सव में शनिवार रात आश्रम में बनाने गए वाटर प्रूफ पांडाल में भजन संध्या का आयोजन हुआ।जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।महिलाओं की संख्या अधिक थी।पूरा पांडाल मेवाड़ महामंडलेश्वर एवं मुंगाना सांवरिया धाम के महंत श्री चेतन दास जी महाराज की उपस्थिति में धर्म प्रेमी बंधुओ से खचाखच भर गया।भजन संध्या का शुभारंभ गणपति और गुरु वंदना से किया गया।भजन संध्या में संत श्री अनुज दास जी महाराज ने गुरु महिमा और सनातन धर्म को लेकर अपने विचार व्यक्त किए। ओर कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व आध्यात्म को रीचार्ज करता है।भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक जगदीश वैष्णव,राधेश्याम वैष्णव,संत श्रीराम पाल जी महाराज,गायक रतन लाल शर्मा, हीरा लाल राव सहित कई भजन गायकों ने भजन प्रस्तुत किए। जिसमें भजन सांवरियो है सेठ म्हारी राधा जी सेठानी है और मुंगाणारा श्याम री सूरत घणी प्यारी लागे आदि भजनों पर महिला पुरुष जम कर नाचे।

श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना में गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन रविवार को सुबह आश्रम परिसर में निर्धारित परंपरा के अनुसार यज्ञ हवन का आयोजन किया गया।आश्रम मुंगाना के महंत श्री चेतन दास जी महाराज अपने ब्रह्मलीन गुरु संत श्री बिहारी दास जी महाराज के छायाचित की पूजा अर्चना की।इसके उपरांत सुबह महंत श्री गादी पर विराजित हो गए।जहां इनके शिष्यों एवं भक्तो द्वारा अपने गुरु की चरण पूजा कर उनसे कंठी धारण कर आशीर्वाद लिया।यह गुरु चरण पूजा का कार्यक्रम रविवार को दिन भर संचालित रहा।इस दौरान यहां आने वाले हजारों की संख्या में शिष्य और भक्तों के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था श्री सांवलिया धाम आश्रम मुंगाना द्वारा की गई।आश्रम एवं ग्राम वासियों के सहयोग से लगभग तीस बोरी शकर की प्रसादी तैयार की गई। सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से धार्मिक नगरी मुंगाना में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया।रविवार को कंठी धारण एवं गुरु पूजन कार्यक्रम के दौरान श्री सांवलिया धाम आश्रम धर्म प्रेमी बंधुओ से खचाखच भरा रहा। निर्धारित परंपरा के अनुसार गुरु पूर्णिमा महोत्सव के तीसरे एवं अंतिम दिन रविवार प्रातः काल बैंड बाजो की मधुर स्वर लहरियों के मध्य ठाकुर जी के बेवाण के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभा यात्रा का गांव में विभिन्न स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।शोभा यात्रा पुनः मंदिर पहुंच संपन्न हुई।