रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
बस्सी कस्बे में बस्सी चक पर बलराम आश्रम में राम मंदिर की फूल बंगले से आकर्षक झांकी सजाई गई इस मौके पर पुजारी सुरेश शर्मा के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किए इस मौके पर जयपुर से आए व दूर दराज से आए बलरम सत्संग मण्डल द्वारा श्री राम जय राम जय जय राम की रामधनी व हनुमान चालीसा पाठ व आरती करके सभी श्रद्धालुओ के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई
इस मौके पर कथावाचक प्रहलाद दास महाराज गौशाला रोहितासपुरा वाले के द्वारा 5 दिवसीय कथा शुरू हुई जो की गुरु पूर्णिमा को कथा का समापन किया इस मौके पर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया इस मौके पर बलराम दास महाराज की प्रतिमा पर बाहर से आए हुए हजारों श्रद्धालुओ ने दर्शन किए और मनोकामना मांगी इस दौरान आए हुए बलराम सत्संग मण्डल की टीम का स्वागत सम्मान किया















