रिपोर्टर रोशन लाल रेगर। 
भींडर। गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर झालानी शंभू दास जी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित सत्संग संत समागम समारोह में संतो का स्नेह आशीष गुरु दक्षिणा कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम संचालक सुख लाल बागोरिया ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ ईष्ट वंदना से प्रारंभ हुआ। मेवाड़ मालवा मध्यप्रदेश से पधारे संतों ने मधुर वाणी से एक एक भजन की गुरु महिमा प्रस्तुत की। भींडर के युवा सत्संग भाइयों ने गुरु देव शंभू दास जी महाराज का साफा पहनाकर पुष्प वर्षा सामूहिक स्वागत किया गया। तत्पश्चात पूर्व सभी संतों का तिलक द्वारा स्वागत किया गया। महिला मंडल सभी भजनों पर लगातार नाचते गाते रहे। बूजुर्गों ने जमगर गुरु भक्ति में लीन होकर नृत्य किया। भोर तक चली सत्संग में भक्तो ने गुरु को दक्षिणा भेंट अर्पित कर स्नेह आशीष लिया। साथ ही आगामी गुरु पूर्णिमा के भव्य समारोह हेतु शिष्यों ने अपनी अपनी श्रद्धा से दान एवम सामग्री की घोषणा की । अंत में ब्रह्म आरती के बाद सत्संग समारोह संपन्न हुआ। संचालक मंडल ने पधारे हुए संतों का आभार व्यक्त किया।















