शिव मंदिरों में हर-हर महादेव की गूंज, पहले सोमवार को शिवालय में जुटे भक्त, जलाभिषेक- हुआ, रिमझिम बारिश ने किया सावन का स्वागत।

रिपोर्टर सुरेश नायक।

निम्बाहेड़ा सावन के पहले सोमवार को आज भक्तों की जयकारों से मंदिर गूंज उठे। भक्तों ने हर-हर महादेव की गूंज से शिव मंदिरों में भगवान के दर्शन करने और जलाभिषेक करने भक्त पहुंचे। भक्तों ने भगवान के समक्ष सुख शांति और अच्छी बारिश की कामना की। निम्बाहेड़ा क्षेत्र व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मंदिर में पहले सोमवार को भक्तों के भीड़ सुबह से पहुंचने लगी। दोपहर में भी बड़ी संख्या में भक्त मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। मंदिर में भगवान को जलाभिषेक किया। इस दौरान मंदिर में महिलाओं ने भगवान के सामने भक्तिगीत गाए। इसमें सावन के गीतों से माहौल को भक्तिमय बनाया। इसके अलावा सावन महीने के पहले सोमवार को कई लोगों ने घर पर ही भगवान शिव की पूजन का बंदोबस्त किया है। पंडितों के द्वारा शिव महापुराण पाठ कराकर रात्रि को भगवान भोले की भक्ति में जगराता किया। दूध, दही, गंगाजल चढ़ाएं। सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मनवांछित फल प्राप्त होता है। भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, विल्ब पत्र, आक, धतूरा आदि चढ़ाना चाहिए, क्योंकि इस माह में भगवान भोले नाथ की सच्चे मन से आराधना की जाए, तो उसे मनवांछित फल प्राप्त होता है। वहीं सावन महीने में बेल पत्रों व पुष्पों की मांग बढ़ गई है। पूजन-अर्चन करने वाले श्रद्धालुओं ने एक महीने के लिए बुकिंग करा ली है। ऐसे लोगों ने रोजाना एक माह के लिए बेल पत्र, फूल, आंक व धतूरा लेने के लिए दुकान निर्धारित कर ली है। अभिषेक का है महत्व। सावन में शिव अभिषेक का विशेष महत्व है।पंडितों के अनुसार पार्थिव शिवलिंग के पूजन से शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। समुद्र मंथन में निकले विष का पान करने के बाद जलन को शांत करने शिवजी का जलाभिषेक किया गया था। यह विधि अपनाई जाती है। इसके साथ ही आंक व बिल्व पत्र चढ़ाने से अनिष्ट ग्रह की दशा भी शांत होती है। दूध में काले तिल से अभिषेक करने से चंद्र संबंधित कष्ट दूर होते हैं। सावन के पहले सोमवार को झमाझम बरसे बादल। सावन के पहले ही सोमवार को आसमान से बादल बरसे तो शिव भक्तों के चेहरे खिल उठे। आसमान में छाए हुए बादल। आज सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम सुहाना होने से कांवड़ियों को बड़ी राहत मिली है। इससे कांवड़ियों का सफर आसान हो गया है। उधर, पहले सोमवार को व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को भी गर्मी से खास राहत मिली है। रविवार को बूंदाबांदी। निम्बाहेड़ा में बारिश से पूरा शहर पानी-पानी हो गया था और आधे घंटे में 20 एमएम बारसात दर्ज की गई।