मुख्यममंत्री शर्मा ने किया अनंतराम महाराज का अभिनंदन।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। बड़ी सादड़ी मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री रामद्वारा दिव्य आनंदधाम के स्वामी अनंतराम महाराज का अभिनंदन किया। शनिवार को रामद्वारा में सहकारिता मंत्री गौतम दक ने स्वयं उपस्थित होकर नगर पालिका चेयरमैन व पार्षदों सहित अनेक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा प्रेषित अभिनंदन पत्र ,मिठाई पैकेट, नकद भेंट एवं फलों की टोकरी स्वामी अनंतराम महाराज को सौंपकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर स्वामी अनंतराम शास्त्री ने मुख्यमंत्री को शुभ आशीष दिया । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं सहकारिता मंत्री गौतम दक का आभार व्यक्त किया यह जानकारी ओमप्रकाश जी जणवा ने दी।