गौशाला में नवनिर्मित टीन शेड का उद्घाटन, गायों को मिलेगी छाया, भामाशाह ने की सहयोग राशि देने की घोषणा, अध्यक्ष कंटालिया ने सीसी करने की घोषणा की। 

रिपोर्टर रामसिंह मीणा।

बड़ी सादड़ी। सीतामाता पायरी ग्राम पंचायत में गौशाला मैं दानदाताओं के सहयोग से बने नवनिर्मित टीन शेड का बड़ी सादड़ी रामद्वारा आश्रम के स्वामी अनंत राम महाराज द्वारा बुधवार को विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर स्वामी अनंत राम द्वारा गायों की पूजा पाठ कर तिलक निकाल गुड खिलाकर माला पहनाकर विधि विधान से गायों को गाय घर में प्रवेश कराया। कार्यक्रम में अनंत राम महाराज बड़ी सादड़ी नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया ,वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप वैष्णव ,पायरी सरपंच भेरू सिंह रावत ,अमीरामा सरपंच गुलाब सिंह रावत ,मुझंवा उपसरपंच प्रकाश धाकड़ व सभी गौशाला सहयोगियों व जयसिंहपुरा के विशेष सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का गौशाला कार्यकर्ता कंवरलाल धाकड़ एवं साथियों ने माला, शोल ऊपरना, पहना कर तिलक निकाल कर स्वागत किया।अतिथियों ने गौ रक्षक पालक परिवार की भी ऊपरना तिलक लगाकर स्वागत किया। स्वामी अनंत राम महाराज ने इस अवसर पर कहा कि पूरे सनातन धर्म मैं गाय हमारी माता है जो हमें उम्र भर दूध देती है। गाय में 33 करोड़ भगवान का निवास है। गौमाता की रक्षा सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है। गौशाला में वटवृक्ष और पीपल वृक्ष का पौधारोपण भी किया गया। गॉड तलब है कि सीता माता पायरी में एक गौ भक्त राजू सिंह मीणा का परिवार द्वारा पिछले कई समय से करीबन 100 से अधिक गायों की सेवा कर पालन पोषण किया जा रहा था। जिनको बरसात, सर्दी खुले में बितानी पड़ती थी। जिसे कई गाऐ बीमार भी हो जाती थी। गायों को एक निर्धन परिवार दयनीय हालत में पालन कर रहा था ।परिवार के पास रहने का घर भी उपलब्ध नहीं है टूटे-फूटे छप्पर में परिवार और गाऐ रह रही थी। गौशालाओं की दुर्दशा देखकर स्थानीय जागरूक अध्यापक कंवरलाल धाकड़ घनश्याम सिंह राठौड़ प्रदीप वैष्णव समेत कहीं सहयोगी लोगों ने गौशाला की दुर्दशा पर भामाशाहों से राशि एकत्रित कर मात्र 20 दिन में भव्य टीन शेड तैयार किया। दिन-रात गौशाला के भक्तों ने मिलकर जिसे साकार रूप देकर गायों को प्रवेश कराया। इसी प्रकार कार्यक्रम में आए नगर बड़ी सादड़ी नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया ने स्थानीय गौशाला को हर समय मदद देने का आश्वासन देकर महाराज अनंत राम महाराज की प्रेरणा से मुझंवा निवासी भैरूलाल चौधरी बोरवेल वालों की तरफ से 1लाख रुपया एवं प्रकाश टेलर नाथद्वारा (बड़ी सादड़ी) की तरफ से 51हजार रुपया एवं बड़ी सादड़ी चेयरमैन विनोद कंठालिया की तरफ से 51हजार रुपया । कुल 2लाख 2 हजार रुपया देने की हाथों-हाथ घोषणा। नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंटालिया ने गौशाला में सीसी करने के लिए एवं गौशाला में हर प्रकार की मदद करने का आश्वासन दिया।