रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 
बांसखोह कस्बे में गढ़ के पीछे नाग पंचमी के पर्व पर महिलाओं द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना करके नाग बंबी की पूजा की और अपने परिवार की सुख शांति की मनोकामना मांगी इस मौके पर महिलाओं का कहना है कि एक दिन पहले पकवान बनाए जाते हैं और दूसरे दिन ठंडे पकवान का भोग लगाकर बम्बी की पूजा अर्चना करके ठंडी पकवान का ही सेवन करते हैं इसी के साथ ही महिलाओं द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके कहानी सुनकर और एक समय ही भोजन करती है इस मौके पर महिलाओं में काफी उत्साह दिखाई दिया















