रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।
श्री पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक एवं शिव पुराण कथा का शुभारंभ।
बांसखोह कस्बा स्थित गढ़ के पीछे जागेश्वर मठ महादेव मंदिर से आचार्य पंडित ओम प्रकाश शर्मा दनाऊ कला,पंडित कृष्ण कुमार शर्मा रामसिंहपुरा ,राजेश शास्त्री, रामावतार शर्मा ,ओम जी चांदावास के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके कलश यात्रा को बैंड बाजे के साथ नई नाथ धाम श्री राम जानकी मंदिर गौशाला के लिए रवाना किए यह कलश यात्रा कस्बे के सभी मार्ग से गुजरती हुई रवाना हुई इस दौरान कलश यात्रा में श्रद्धालु बैंड बाजे की धुन के साथ नाचते गाते हुए भोले बाबा की जय जयकार,श्री राम जय राम जय जय राम की जय जयकार लगाते नाचते गाते हुए नजर आए इस मौके पर जागेश्वर मठ महादेव मंदिर के पुजारी कन्हैयालाल गोस्वामी, ग्राम पंचायत सरपंच सुमन देवी शर्मा , राजेश महंत,अन्य श्रद्धालु मौजूद थे इस मौके पर श्री श्री 1008 महंत श्री मुनि परमेश्वर दास जी राम जानकी मंदिर गौशाला व श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री सर्वेश्वर दास त्यागी जी राम जानकी मंदिर गौशाला नई नाथ धाम के सानिध्य में यह कलश यात्रा निकाली गई इस मौके पर प्रधान कलश हेमंत गोचर निवासी कोटा, रवि शर्मा, कोटा निवासी ने लिया इस मौके पर पुलिस प्रशासन व बांसखोह चौकी इंचार्ज मातादीनमीणा,निर्भय, रमेश, सुमित्रा, सुरेश, समस्त स्टाफ मौजूद थे इस दौरान कलश यात्रा में पुलिस प्रशासन के द्वारा जगह-जगह यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से की गई यह कार्यक्रम सभी के सहयोग से किया जा रहा है इस दौरान
कार्यकर्ता बसंतीलाल सैनी, गिर्राज प्रसाद सैनी, गौरी शंकर दर्नायत ,अशोक कुमार जांगिड़ लालाराम सैनी फैलीराम सैनी, समस्त कार्यकर्ता मौजूद थे इसी के साथ ही 25 जुलाई से 2 अगस्त तक 9 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है कथा का समय सायकाल 3:15 बजे से 6:00 बजे तक रहेगा इस दौरान कथावाचक श्री महेश जी पाठक श्री अयोध्या धाम के द्वारा शिव महापुराण कथा की जाएगी इसी के साथ ही 26 जुलाई को शिव पार्थिव पूजन अभिषेक प्रात 8:00 बजे से 1:00 बजे तक उसके बाद शिव महापुराण कथा प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से शाम 5 बजे तक होगी इसी के साथ ही शुक्रवार दिनांक 2 अगस्त 2024 को कथा समापन के साथ पूर्णाहुति भंडारा व संत ब्राह्मण विदाई समारोह का आयोजन किया जाएगा।
यह जानकारी श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर श्री सर्वेश्वर दास त्यागी जी राम जानकी मंदिर गौशाला नई नाथ धाम ने दी इस मौके पर राम जानकी मंदिर गौशाला में श्री पार्थिव शिवलिंग पूजन अभिषेक करके आरती करके सभी को प्रसाद वितरित किया मौकेपर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया















