माताजी मंदिर परिषद में पौधाराेपण कर संरक्षण का लिया संकल्प पारीक।

संवादाता बन्शीलाल धाकड़। मन्दिर परिसर में किया 101 पौधारोपण। 

छोटी सादड़ी उपखंड के चरलिया गांव में मां आशापुरा मंदिर परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए ऑल इंडिया पारीक महासभा यूथ विंग राजस्थान मेवाड़ पारीक युवा संस्थान मातृकुंडिया एवं पारीक इलेक्ट्रिकल्स इंदौर के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया गया मंदिर परिसर में 101 पौधों का रोपण किया गया इसमें फलदार एवं छायादार के अलावा औषधि पौधे लगाए गए। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश पारीक ने बताया कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण है और प्रदूषण को कम करने एवं स्वच्छ वातावरण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाए जाए और उनका संरक्षण भी किया जाए पारीक इलेक्ट्रिकल के प्रोपराइटर दामोदर पारीक ने प्रतिवर्ष 101 पौधे लगाए जाने का संकल्प लिया एवं दूषित वातावरण से मुक्ति पाने के पोधारोपण ही एकमात्र ही उपाय है कमलकांत पारीक ने कहा कि जहां एक और पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं वहीं पेड़ पौधा से हमें विभिन्न प्रकार की औषधि मिलती है इस दौरान पारीक समाज के उपाध्यक्ष राधेश्याम सदस्य गोपाललाल अजय विजय मोहित पारीक एवं मंदिर मंडल के अध्यक्ष बन्नू सिंह व्यवस्थापक गणपतसिंह रघुनाथसिंह भेरूसिंह गोपाल सिंह गोविंदसिंह सूर्यभानसिंह कृष्णपालसिंह नंदकिशोर शर्मा विशाल मीणा अध्यापक लक्ष्मण निनामा अभिनव धाकड़ वैभव परमार एवं ग्राम वासियों ने वृक्षारोपण में सहयोग किया।