रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 
बड़ी सादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान द्वारा प्रति रविवार को रामधुन के क्रम में 136 वीं रामधुन प्रातः 6:45 बजे आनंदधाम श्री रामद्वारा चौक से श्री गायत्री मंत्र एवं श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ प्रारंभ होकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर ,श्री चारभुजा जी मंदिर, श्री इच्छापूर्ण बालाजी मंदिर, डांगी बावजी होते हुए
श्री जैन दिवाकर सामयिक भवन पर पहुंची। जहां पर जैन समाज के पदाधिकारीयो एवं समाज के बंधुओ द्वारा रामधुन का अभिवादन किया गया। चातुर्मास के निमित्त सामयिक भवन में श्री धैर्यप्रभा जी म. सा.,श्री घृतिप्रभा जी म.सा., श्री धीरप्रभा जी म.सा. एवं श्री धार्मिक प्रभाजी म.सा. विराजमान है। व्याख्यान में संतों ने राम नाम की महिमा का बखान करते हुए बताया कि प्रत्येक हृदय में राम का वास है। राम राम का अभिवादन करने से हम हृदय में विराजमान राम को प्रणाम करते हैं। संतों ने बताया कि नवरात्रि के अवसर पर श्री जैन रामायण का विशेष पाठ एवं साधना की जाती है। चातुर्मास में प्रतिदिन प्रातः काल जैन सामयिक दिवाकर भवन में व्याख्यान का आयोजन किया जा रहा है। सभी भक्तों से नित्य व्याख्यान में आने का आह्वान किया गया। धर्म सभा के अंत में सभी को प्रसाद का वितरण किया गया ।आयोजन की व्यवस्था में दिलीप दक, प्रकाश धाकड़ ,अनिल मेहता ,गणेश लाल नागोरी ,विशाल कंठालिया सहित सभी कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।















