रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 
जावरा मध्यप्रदेश के निकटवर्ती ग्राम पंचेवा में भव्य रामलीला का आयोजन समस्त ग्राम वासियों के जन सहयोग से किया जा रहा है रामलीला के माध्यम से संस्कृति सभ्यता सनातन धर्म एवं मर्यादा का प्रचार किया जा रहा है रामलीला के मंच संयोजक ने बताया कि रामलीला में श्री राम जी के राजतिलक के भव्य अवसर पर पंचेवा के प्रभात फेरी मंडल के द्वारा महा प्रसादी का कार्यक्रम आयोजन किया गया और सभी ने रामजी के जयकारे लगाकर आनंद लिया रामलीला देखने के लिए आस पास क्षेत्र के ग्रामवासियों ने रामलीला देखने केलिए बढ़ चढ़ कर भाग लिया यह जानकारी रामलीला के संचालक मोहन लाल शर्मा के द्वारा दी गई। साथ ही उनके द्वारा ये भी बताया गया के रामायण भगवान शिव को अति प्रिय है इसीलिए श्रावण मास में रामलीला का आयोजन बड़ा पवित्र और आनंदित कर देने वाला कर्म है।















