सावन और हर सोमवार को हर हर महादेव से गूंजता हैं ढेबर शीला महादेव मंदिर, भक्तों का लगा रहता मेला।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा।

बड़ी सादड़ी चित्तौड़गढ़ जिले के अंतिम छोर ओर प्रतापगढ़ जिले के ग्राम पंचायत साटोला के अंतर्गत सीतामाता वन्यजीव अभ्यारण के वन नाका हरि सिंह जी का खेड़ा के कांकरा ग्राम के नजदीक ऊंची पहाड़ी पर प्राकृतिक झरना के मध्य 2500 वर्ष प्राचीन ढेबर शीला महादेव मन्दिर स्थित है। मंदिर तक पहुंचने के लिए पथरीली और चट्टानों वाले मार्ग में होकर गुजरना पड़ता है जहां से लटकते हुए पहाड़ अजंता एलोरा की तरह किसी आश्चर्य से कम नही है।दुर्गम दिखाई देते हैं यह स्थान ग्राम पंचायत साटोला से 11 किलोमीटर की दूरी पर और छोटीसादड़ी से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है एवं बड़ीसादड़ी से 23 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है साटोला गांव के राम रतन रेगर ने बताया कि यहा प्राकृतिक सौंदर्य एवं धार्मिक आस्था का अनुपम नजारा देखने लायक है जैसे मानो प्रकृति ने सीतामाता वन्य जीव अभ्यारण में श्रृंगार कर रखा है ऐसा अद्भुत स्थल जो धार्मिक स्थान के साथ-साथ महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के नाम से जाना जाता है पहाड़ी से उतरते समय दुर्गम मार्ग से होकर गुजरना पड़ता है यहां काफी प्राचीन महादेव जी का मंदिर है , प्राचीन लोक मान्यताओं के अनुसार बताया जाता है कि महादेव मंदिर के नीचे तलहटी में नदी बहती है उसे नदी में एक विशाल चट्टान जो वर्तमान में भी देखी जाती है कहते हैं कि यह चट्टान प्राचीन समय में तैरती थी इस चट्टान को ढेबर भी कहा जाता है। और इसी ढेबर चट्टान के कारण महादेव मंदिर का नाम ढेबर शिला महादेव रखा गया, यहां साल भर हरियाली बनी रहती है और नदी में वर्ष भर पानी बहता रहता है। सीतामाता अभ्यारण में स्थित ढेबर शिला महादेव मंदिर का स्थान पहाड़ों की गोदी में बसा रमणीय स्थल है जिसकी प्राकृतिक छटा, दृश्य व अठखेलियां करती हुई नदी की धारा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है। इस स्थान से सीतामाता का मुख्य मंदिर 6 किलोमीटर दूर है लेकिन मार्ग पथरीला व दुर्गम होने के कारण सीता माता मुख्य मंदिर तक वाहनों का पहुंचना सम्भव नही रहता है। ढेबर शीला महादेव मंदिर के पीछे कैलों के सैकड़ो पौधे लगे हुए हैं ।जिनकी जड़ों से पानी का रिसाव होता है और वह पानी महादेव मंदिर से होता हुआ गिरता है आने वाले हर पर्यटक और धार्मिक सज्जन उसे जल का सेवन करते हैं जल बड़ा मीठा और मधुर लगता है जो दर्शनार्थियों की प्यास बुझाने का काम करता है जो बोतल बन्द मिनरल वाटर से सौ गुना उत्तम होता है। प्रति सोमवार पूरे श्रावण महीने वैशाख में और महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां पर दर्शनार्थियों और पर्यटकों का मेला सा लगा रहता है। सड़क मार्ग की मांग क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग है कि कांकरा ग्राम से महादेव मंदिर तक सड़क बन जावे तो आवागमन हो सकता है यह स्थान वर्तमान करणपुर ग्राम पंचायत में आता है यह साटोला ही नहीं बल्कि प्रतापगढ़ चित्तौड़गढ़ जिलों में प्रमुख पर्यटन एवं दर्शनीय स्थल बनकर उभर सकता है। केप्शन बड़ीसादड़ी पहाड़ों के मध्य स्थित ढेबर शिला महादेव मंदिर केप्शन 2 बड़ीसादड़ी ढेबरशिला महादेव मंदिर के पास सैंकड़ो वर्षो से लटकती चट्टानें केप्शन 3 बड़ीसादड़ी, ढेबर शीला महादेव की श्रृंगारित प्रतिमा यह जानकारी साटोला गांव के राम रतन रेगर ने दी। 

*_राम सिंह मीणा रघुनाथपुरा की खास रिपोर्ट_*

*चैनल को सब्सक्राइब करें।*