रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत।
कपासन। नगर सहित क्षेत्र में अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना को लेकर नगर के धर्म प्रेमी बंधुओ ने शनिवार को घास बावजी के यहां धार्मिक अनुष्ठान किये। धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के उपरांत नगर की प्रमुख एवं प्रतिष्ठित जनों ने घास बावजी को जुलूस के रूप में नगर भ्रमण कराया।प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में नगर सहित क्षेत्र में अभी तक मानसून की कम बरसात होने से तालाब आदि खाली पड़े हुए हैं। जिससे चिंतित लोगों ने अच्छी बरसात और क्षेत्र की खुशहाली की कामना में वर्षों से निर्धारित यह धार्मिक परंपरा निभाई।क्षेत्र में अच्छी बरसात एवं खुशहाली की कामना को लेकर जन सहयोग से बस स्टैंड के पास संतोषी माता मंदिर स्थित घास बाबाजी के यहां धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए।जिसमें पंडित लोकेश व्यास और मोनू व्यास ने धार्मिक अनुष्ठान के साथ यज्ञ हवन पूर्ण करवाया।यज्ञ हवन के दौरान कस्बे के गांव पटेल छगन लाल जाट सहित विभिन्न समाजों के पंच पटेलो ने घास बावजी के साथ सभी देवी देवताओं के नाम आहुतियां दीं। घास बावजी का पंचामृत के साथ धार लगा अभिषेक किया गया। इसके बाद दो बजे परंपरा के अनुसार ढोल ठमाको और डीजे के साथ घास बावजी को जुलूस के रूप में नगर भ्रमण का शुभारंभ किया गया।इसके लिए घास बावजी को क्रेन के माध्यम से ट्रैक्टर ट्राली में विराजित किया गया।नगर भ्रमण जुलूस में लोग इंद्र देव को प्रसन्न करने भजनों पर नचाते गाते और जयकारा लगाते रहे।घास बावजी का भ्रमण जुलूस संतोषी माता मंदिर से शुरू होकर पांच बत्ती चौराहा, चुंगी नाका, पुरबिया मोहल्ला, कचहरी घाटी, पूर्वामुखी बालाजी, सोमानी मोहल्ला, बिल्ली का देवरा, पुराना बस स्टैंड चोक, खारी बावड़ी बालाजी, सदर बाजार स्थित भेरूजी, लौडकिया चौक, पीपली बाजार, कल्याणराय जी मंदिर, सुनारिया मंदिर, व्यास मोहल्ला, पायक मोहल्ला,भेरू जी का चोक, ढाबा का देवरा, पीपली चौक, तेजाजी मंदिर, शिवाजी चौक, मसानिया भेरूजी,श्म शान से पंचमुखी बालाजी होते हुए संतोषी माता मंदिर पर समापन किया गया।















