महंगी महादेव जी के मंदिर से नई नाथ धाम शिव जी के मंदिर के लिए कावड़ यात्रा हुई रवाना जगह जगह किया स्वागत।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता। 

बस्सी क्षेत्र की ग्राम लालावाला शिव मित्र मंडल के द्वारा मंहगी महादेव जी के मंदिर से देर रात करीब 11:15 बजे विधि विधान से पूजा अर्चना करके आरती करके कावड़ यात्री नई नाथ धाम शिवजी के मंदिर के लिए रवाना हुए इस मौके पर कावड़ यात्री रविवार शाम को पहुचें इस दौरान सोमवार सुबह पंडितों के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके शिव जी का जलाभिषेक किया जाएगा। इस मौके पर शिव मित्र मंडल के समस्त टीम के सदस्य मौजूद थे जगह-जगह कावड़ यात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया गया इस मौके पर कावड़ यात्री भोले बाबा की जय जयकार लगाते हुए नजर आए