मातृकुंडिया से झाड़ेश्वर महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली।

संपादक कालूराम कुमावत। राशमी। सोमवार को हरिवंश कीर समाज के तत्वाधान में मेवाड़ के हरिद्वार मातृकुंडिया से यहाँ कस्बे के झाड़ेश्वर महादेव तक कावड़ यात्रा निकाली गई। प्रातः मातृकुंडिया में मंगलेश्वर महादेव भक्त मंडली के नेतृत्व में पंडित गोपाल शर्मा द्वारा अभिषेक कर बनास नदी के पवित्र जलकुंड से जल भरकर डीजे की धुन पर भोलेनाथ के भजनों पर कावड़ यात्रा मातृकुंडिया से रवाना हुई। पंचायत समिति चौराहे,बीआरकेजीबी बैंक चौराया, नया बस स्टैंड, एसबीआई बैंक चौराहा, नया बाजार, सदर बाजार, पुराना बस स्टैंड, प्रेम नगर होते हुए कावड़ यात्रा झाड़ेश्वर महादेव मंदिर पहुंची। जहाँ पंडित हिमांशु पुरोहित ने विशेष पूजा अर्चना व अभिषेक करवा कर सभी कावड़ से झाड़ेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। भोले नाथ की आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। कावड़ यात्रा का मार्ग में धर्म प्रेमियों की ओर से जगह-जगह स्वागत किया गया। कावड़ यात्रा में 51 महिला पुरुष सम्मिलित हुए। इस दौरान हरिवंश कीर समाज जिला अध्यक्ष रतनलाल कीर, उपसरपंच आशा कीर,भाजपा नेता रामेश्वर कीर, पूर्व जिला प्रमुख सुशीला जीनगर,भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष ब्रजलता सुखवाल, भरत कीर, रमेश कीर, श्रवण कीर सहित शिव भक्त उपस्थित रहे।