हर्षोल्लास के साथ मनाया लोक देवता श्री सगस बावजी का जन्मोत्सव।

रिपोर्टर मधुसूदन कुमावत। 

कपासन। धर्म प्रेमी बंधुओ द्वारा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया लोक देवता श्री सगस बावजी के जन्मोत्सव पर कपासन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें धार्मिक झाकियों के साथ शिव तांडव, शिव लहरी नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा।नगर के दुर्गा माता मंदिर पर स्थित श्री सगस बावजी के स्थानक पर विभिन्न धार्मिक आयोजनों के साथ जन्मोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।जन्मोत्सव के पावन अवसर पर आज सुबह यज्ञ हवन और धार्मिक अनुष्ठान के साथ इत्र से श्री सगस बावजी का अभिषेक किया गया।इसके बाद यहां से भव्य शोभा यात्रा ढोल धमाकों और डीजे के साथ शुरू हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुरुष शामिल हुए। शोभा यात्रा में धार्मिक गीतों की प्रस्तुति पर महिलाओं एवं युवाओं ने जमकर आनंद उठाया।शोभा यात्रा में श्री सगस बावजी की तस्वीर रथ में सजाई हुई थी। इसके आगे दुर्गा माता, शिव जी, हनुमान जी आदि धार्मिक झांकियां शामिल रही शोभायात्रा के आगे घोड़े नाचते हुए करतब दिखाते चल रहे थे। महिला पुरुष भी नाचते गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा के दौरान बस स्टैंड पर लोक कलाकारों की ओर से भगवान शिव के भजनों पर करतबों और झाकियों के साथ शिव तांडव, शिव लहरी आदि नृत्य प्रस्तुत किए गए। नृत्य और झांकियां आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा दुर्गा माता मंदिर मार्ग से शुरू होकर सोमेश्वर महादेव मंदिर, पुराना उदयपुर रोड, पांच बत्ती चौराहा, श्रीराम मार्केट, बस स्टैंड कुम्हार मोहल्ला, लोड़किया बाजार, खारी बावड़ी के बालाजी, पुराना बस स्टैंड, गौतम चौक, महाराणा प्रताप चौराहा, आदर्श कॉलोनी आदि मार्गो से होता हुई श्री सगस बावजी के स्थान पर पहुंचकर संपन्न हुई।