पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में श्री चालीहा साहेब का श्री बहराणा साहब, आज।

रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़।

नीमच। सिंधी समाज के इष्ट वरुण देव भगवान श्री झूलेलालजी के चालीस दिवसीय पवित्र त्योहार “श्री चालीहा साहब” की आराधना का महोत्सव *”श्री चालीहा महोत्सव – 2024″* के अंतर्गत स्थानीय श्री भाग्येश्वर महादेव ‘आश्रम’ मंदिर के गोविंदराम आलमचंद हाल में आज, रविवार को सायं 6 बजे से पूज्य सिंधी पंचायत के तत्वावधान में विश्व सिंधी सेवा संगम परिवार एवं श्री झूलेलाल बहराणा समिति के द्वारा समस्त सिंधी समाजजनों की उपस्थिति में श्री झूलेलालजी का भव्य श्री बहराणा साहेब श्री झूलेलालजी के अभिषेक व पूजा-अर्चना के साथ बड़े धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।