बड़ी सादड़ी में आयोजित साप्ताहिक सत्संग में निरंकारी गोपाल शर्मा ने कहा- आनंद की खातिर निरंकार को जीवन का आधार बनायें। 

रिपोर्टर रामसिंह मीणा।

बड़ीसादड़ी परमात्मा की प्राप्ति सद्गुरु की कृपा से हो सकती है! कबीर दास जी ने भी कहा कि धनवान उसे कहते हैं जिसके पास राम नाम का धन है! निर्धन वह है जो संसार का धन इकट्ठा कर ले फिर भी सुकून नहीं मिलता जिनके पास साइकिल है उन्हें स्कूटर चाहिए जिनके पास स्कूटर है उन्हें कार चाहिए जिनके पास कार है उन्हें हवाई जहाज चाहिए इसी तरह जीवन की इच्छाएं कभी खत्म नहीं हो सकती है जीवन में आनंद और सुकून की खातिर निरंकार को जीवन का आधार बनाना होगा। उक्त विचार यहां निरंकारी सत्संग भवन में साप्ताहिक सत्संग में मध्य प्रदेश मनासा से पधारे निरंकारी महात्मा गोपाल शर्मा ने आयोजित सत्संग समारोह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संतों की वाणी को श्रवण करते हुए अपने जीवन में निखार लाये, संतो के वचन ऐसे होते हैं जो जीवन को बदल देते हैं जहां परमात्मा से प्यार है तो कण-कण से प्यार है शिक्षा है तो ऐसा जीवन हर कोई जीता चला जाए! सत्संग व सुमिरन को आधार मानकर निरंकार पर पूर्ण विश्वास करते हुए भक्ति पथ पर आगे बढ़ते जाएं संतों ने यही आवाज दी है कि यह मानव जन्म बार-बार नहीं मिलता इसलिए इसी जन्म में ही ईश्वर की प्राप्ति कर ली जाए! मानव जन्म अनमोल है इस जन्म की कदर करें ब्रह्म ज्ञान प्राप्ति होने पर ही मानव जीवन सफल हो सकता है जीवन में ईश्वर शामिल हो जाए तो जीवन का हर कार्य एक उद्देश्य बन जाता है। उन्होंने कहा की विभिन्न आधारों पर दूरियां बनाई हुई है! ब्रह्म ज्ञान से ही यह दूरियां दूर हो सकती है जिस प्रकार सूर्य के प्रकाश से अंधकार दूर हो सकता है इसी प्रकार परमात्मा की अनुभूति से ही जीवन में प्रकाश फैलता है जिस तरह कमरे में लाइट के बटन को दबाकर कमरे में रोशनी हो जाती इसी तरह सद्गुरु का ब्रह्म ज्ञान जीवन में आने से अंधकार दूर हो जाता है जीवन प्रकाशमय हो जाता है। सत्संग में अनेक वक्ताओं ने अपने भाव व्यक्त किए। सत्संग का संचालन महात्मा भेरूलाल निरंकारी ने किया। यह जानकारी निरंकारी मिशन बड़ी सादड़ी के राधेश्याम रेगर ने दी।