रिपोर्टर अशोक शर्मा।
भोपालसागरl श्री खोडा जी बावजी प्रांगण में शनिवार को रात्री भजन जी बावजी के स्थित पुरानी परंपरा के अनुसार हर साल के भांति इस वर्ष समस्त ग्राम वासियों ने ब्रह्म भोज का आयोजन किया गया गांव के प्रसिद्ध श्री खोडा जी बावजी
शनिवार को रात्रि जागरण में स्थानीय कलाकारों ने एक से एक बढ़कर भजनों की प्रस्तुति दी व रात्रि में भोपा जी द्वारा खोलने, पाती का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया । भोपाजी मोड़ा गाडरी व कालु भोपाजी बताया कि रविवार ग्रामवासियों द्वारा दूध एकत्रित कर सामूहिक खीर बनाई सायं ब्रह्मभोज आयोजित किया जिसमे आस पास के इंदिरा कॉलोनी, कीर खेड़ा, आजादपुरा गांवों के लोग सम्मिलित हुए । सात क्विंटल खीर व ढाई क्विंटल पुड़ी का भोग लगाया वह खीर, पुड़ी का प्रसाद बावजी के प्रांगण में ही वितरण किया गया साथ ही ग्रामीणों का पूर्ण रूप से सहयोग मिला ।















