केसुंदा और भाटखेड़ा से पहुंची कावड़ यात्रा, लगे हर हर बम बम के नारे।

रिपोर्टर बन्शीलाल धाकड़। छोटीसादड़ी, समीपस्थ गांव केसुंदा में स्थित मां विंध्यवासिनी मंदिर पर श्री विंध्येश्वर महादेव मंदिर पर परम् पवित्र और पुण्य वर्धक श्रावण मास के चतुर्थ सोमवार भाटखेड़ा गांव से और स्थानीय गांव केसुंदा से सैंकड़ों की संख्या में कावड़ यात्रियों ने पहुंचकर श्री विन्ध्येश्वर महादेव और मां विंध्यवासिनी की पूजा कर महादेव जी का जलाभिषेक किया जिसमें माता बहनों के साथ छोटे छोटे बच्चों का उत्साह देखते बनता था। अभिषेक कर सबने क्षेत्र में सुख समृद्धि और शांति तथा अनावृष्टि और अतिवृष्टि से बचाने की प्रार्थना की श्रावण मास में देश के अंदर विभिन्न स्थानों पर अभी शिवभक्तिमय वातावरण बना हुआ है वैसे ही आज जब दो गांवों से श्री विंध्येश्वर महादेव के लिए सैंकड़ों की संख्या में कावड़ यात्री गाजे-बाजे से पहुंचे उस सब तरफ बम बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से संपूर्ण वातावरण भक्तिमय बना हुआ दिखाई दे रहा था। संदीप शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर सभी कावड़ यात्रियों का मंदिर की और से वहां के सेवादारों ने मिलकर स्वागत किया और सबको प्रसाद दिया गया।इस अवसर पर कावड़ यात्रियों के साथ साथ मंदिर सेवादारों का उत्साह भी देखते बनता था। इस अवसर पर मंदिर की मुख्य उपासिका प्रतिभा शर्मा (निक्की) ने बताया कि श्रावण मास दान-पुण्य की दृष्टि से अति उत्तम है जिसमें भूखे को अन्नदान, वस्त्रहीन को वस्त्र दान गोवंश के लिए भूमिदान, तथा उनके खाने पीने के सहित छाया का प्रबंध, गरीब असहाय के बच्चों को विद्या दान अपनी सामर्थ्य के अनुसार अवश्य करना चाहिए और भोलेनाथ जी को गोवंश अति प्रिय है जिन्होंने नन्दी को अपनी ध्वजा पर स्थान दिया और अपना वाहन भी बनाया ऐसे नन्दी की सेवा संरक्षण करना भी अत्यंत आवश्यक है। मां भगवती और भोलेनाथ जी सबकी शास्त्रीय मनोकामनाएं पूर्ण करें।