बांग्लादेश की घटनाएं एक संकेत, सबक ले हिंदू समाज – पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज 

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 

बड़ीसादड़ी श्री सिद्ध पंचमुखी बालाजी सेवा संस्थान बड़ी सादड़ी द्वारा प्रति रविवार रामधुन के क्रम में 139 वी रामधुन गौरव सोनी ,गोपाल सोनी पुत्र श्री सत्यनारायण सोनी (जारोरा, )के निजी आवास कानोड़ दरवाजा पर पहुंची आयोजक परिवार एवं मोहल्ले वासियों के द्वारा रामधुन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया रामधुन में सभी भक्त श्री राम जय राम जय जय राम का जाप करते हुए चल रहे थे ।सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ के पश्चात श्री राम दरबार की सोनी परिवार के द्वारा आरती की गई एवं आरती के पश्चात धर्म सभा का आयोजन किया गया। धर्म सभा में पधारे पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज का सोनी जारोरा, परिवार के द्वारा मेवाड़ी पाग पहनाकर, शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंटकर स्वागत किया गया। धर्म सभा को संबोधित करते हुए पूज्य संत श्री अनंत राम जी महाराज ने हाल ही में बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाएं, उदयपुर में हिंदू युवक पर हमले सहित हिंदुओं पर अत्याचार की घटनाओं पर कड़े शब्दों में रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह सभी घटनाएं हिंदू समाज के लिए भविष्य का एक संकेत है, जिसे समझ कर समाज को सावधान रहना चाहिए विश्व मंगल की कामना करने वाले समाज, धर्म एवं जीवन मूल्यों का संरक्षण शास्त्र के साथ शस्त्र के माध्यम से ही हो सकेगा प्रत्येक हिंदू देवी देवता अनिवार्य रूप से शस्त्र का धारण करते हैं ताकि राक्षसी शक्तियों का संहार किया जा सके यह बात हिंदू समाज को समझनी होगी। हिंदू विरोध की प्रत्येक घटना पर प्रशासन के समक्ष औपचारिक विरोध की गतिविधि करके अपने उत्तरदायित्व की इति श्री ना समझे अपितु विषय की गंभीरता को समझ कर भविष्य की तैयारी करनी चाहिए। रक्षाबंधन के संदर्भ में बोलते हुए पूज्य संत श्री ने कहा कि रक्षाबंधन पर बहनों को केवल उपहार देकर उनकी रक्षा नहीं की जा सकती है, अपितु उन्हें स्वयं की रक्षा करने के लिए सक्षम बनाना प्रत्येक भाई का कर्तव्य है रक्षाबंधन का पर्व केवल एक औपचारिकता नहीं है अभी तो रक्षा का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण उत्सव है। हमारी मातृशक्ति को अबला नहीं अपितु साक्षत जगदंबा का रूप बनाना होगा। आयोजक परिवार की ओर से राधेश्याम, श्याम, बद्रीलाल, लक्ष्मीनारायण अमृत, अशोक ओर गोपाल सोनी( जारोरा) द्वारा रामधुन में पधारे सभी भक्तों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया गया। अंत में सभी भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।