अज्ञानता के अंधकार से निकालना बहुत बड़ा उपकार।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 

बड़ीसादड़ी संत निरंकारी सत्संग भवन बड़ी सादड़ी पर देश की आजादी के साथ ही रूह की आजादी का जश्न मुक्ति पर्व के रूप में मनाया गया। निरंकारी मिशन के मीडिया सहायक राधेश्याम रेगर ने कहा कि आज के दिन विश्व में निरंकारी मिशन मुक्ति पर्व मनाते हुए उन संत महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके जीवन से प्रेरणा लेते हैं। जो अपना संपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेते हैं जो अपना संपूर्ण जीवन सतगुरु के चरणों में समर्पित कर ब्रह्मलीन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जाति, धर्म, भाषा, संस्कृति, प्रांत, आदि के तंग दायरे से ऊपर उठकर व्यापक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है! व्यापकता में स्थित होने से ही संसार का कल्याण संभव है! आज इंसान अज्ञानता के बंधन में बंधे हैं अज्ञानता ने हमेशा भ्रमों को जन्म दिया है उन्होंने आगे कहा कि बाबा बूटा सिंह जी ने सत्य ज्ञान के प्रचार का बीड़ा उठाया और युग पुरुष बाबा अवतार सिंह जी ने इस मुहिम को तप- त्याग से फैलाया लेकिन युग प्रवर्तक बाबा गुरबचन सिंह जी ने हिंदुस्तान की सीमाओं से बाहर जाकर दूर देश में इस अभियान को पहुंचाकर व्यापक स्वरूप प्रदान किया। सन 1967 में यूरोप में पहली बार बाबा गुरु बचन सिंह जी ने सत्य ज्ञान की लो जलाई और उन देशों में संत निरंकारी मिशन की आवाज पहुंची तत्पश्चात 1968 में युगपुरुष बाबा अवतार सिंह जी ने पहली बार यू. के. की प्रचार यात्रा की तब से लगातार यह मुहिम जारी है। आपने कहा कि संत जन ज्ञान के उजाले से ही अज्ञानता को दूर करते हैं जब ज्ञान का उजाला हो जाता है तो केवल एक ही पहचान कायम होती है की एक नूर की ही संतान है समस्त प्रकार की दीवारें ढह जाती है सत्य की अनुभूति होने पर जन्म मरण के चक्कर से छुटकारा प्राप्त होने की दिशा में कदम बढ़ते हैं। संसार में पहले अज्ञानता के अंधकार से उबारने में योगदान देने पर बल देते हुए कहा कि हर इंसान बंधनों से निजात पाए इसके लिए अभी और अधिक उपकार की जरूरत है संसार को सुंदर देने देने वाले बने ताकि गफलत की गहरी नींद में सोने वाला इंसान जाग जाए और एक-एक स्वास को सार्थक कर पाए! हर आत्मा का कल्याण हो दीवारें गिराकर सत्य में स्थित हो! हर इंसान जागरूक हो जाए! प्रेम, मिल वर्तन, भाईचारा, कायम हो और इंसान इंसान के करीब आए मुक्ति पर्व दिवस पर सत्संग में भटोली ब्राह्मणान, चाद्रां खेड़ी, सोमपुर, भुरकिया कला, चांदखेड़ी, राणावतों का खेड़ा, सारंगपुरा, कानोड़, जिया खेड़ी, जाटों का खेड़ा, लोहारिया खेड़ा, और अनेक गांव से श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन महात्मा भेरूलाल निरंकारी ने किया।