विरले पिता ही अपनी संतानों को धर्म के पथ पर चलना सिखाते है- महासाध्वी धेर्यप्रभा।

रिपोर्टर रामसिंह मीणा। 

बड़ीसादड़ी जैन दिवाकर प्रवचन हॉल में आयोजित गुणानुवाद सभा में प्रवचन प्रभाविका महासाध्वी धैर्य प्रभा ने फरमाया कि दौलत कमाना तो हर पिता अपनी संतान को सिखाता ही है। ये कोई बड़ी बात नही है। लेकिन बहुत कम और वीरले पिता होते हैं जो अपनी संतानों को धर्म करना एवं धर्म के पथ पर चलना सीखाते हैं।

आगे कहा कि इस दुनिया में गुरुओं की कोई कमी नहीं है।

लेकिन गुरु किसको बनाना है और किसको नहीं इसका ज्ञान होना बहुत ही आवश्यक है ।

गुरु उसको बनाओ जो खुद भी तीर जाए और आपको भी तार दे। किसी कुगुरु को अपना गुरु मत बना देना जो खुद भी डूबे और आपको भी डुबो देवे। अर्थात सुगुरु को गुरु बनाओगे तो वह तुमको कभी मार्ग से भटकने नहीं देंगे। 

 यह मनुष्य भव बहुत ही मुश्किल और पुण्योदय से मिलता है। इसको थोड़ा सा कष्ट और दुख आने पर जो गलत कदम उठाते है उन महामूर्खों को क्या पता वह अपना यह भव तो बिगाड़ते ही है लेकिन आने वाले कितने ही भव ओर बिगाड़ देते हैं। कष्टो से घबराकर मौत को कभी गले मत लगाओ । सुख और दुख यही जीवन चक्र है। जो जीवन भर चलता रहता है।

आगे कहा कि अगर चलना है तो धर्म की राह पर चलो क्योंकि किस गली में इस जीवन की आखिरी शाम हो जाए । अर्थात मौत का आना तो निश्चित है बस आने का कोई समय नहीं होता है। इसलिए वह आए उससे पहले ही संभल जाओ , सुधर जाओ और धर्म की शरण में आ जाओ।

 साध्वी धार्मिक प्रभाव में जम्मू स्वामी चरित्र का वांचन किया।

प्रवचन सभा में नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कंठालिया , संघ अध्यक्ष दिलीप दक, मंत्री प्रकाश धाकड़, दिलीप मोगरा, राहुल मेहता ,अभय मेहता आदि पदाधिकारी एवं अनेक श्रावक-श्राविकाएं रोजाना उपस्थित हो रहे है।

 रोजाना घर-घर गूंज रहा है नवकार

  जब से चातुर्मास सुरु हुआ तब से ही बारह घंटे तक रोजाना घर- घर नवकार महामंत्र का सामूहिक जाप चल रहा हैं ।

जिसमें अब तक करीब 35 लाभार्थी परिवारों द्वारा जाप पूर्ण हो चुके हैं। एवं सितंबर माह तक जाप कराने वाले परिवारों के नाम भी आ गए है। रोजाना जाप में पधारने वालो को लाभार्थी परिवार द्वारा प्रभावना वितरित की जा रही है।