रिपोर्टर रोशन लाल रेगर
कपासन: समीपवर्ती ग्राम बनकिया कलां स्थित जय श्री सरस्वती विद्या निकेतन में प्रबंध संचालक गिरी राज पूरी के निर्देशन में नन्हें बाल गोपाल कान्हा एवम राधा का रूप धर कर जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया । इस अवसर पर रोशन गोस्वामी,
आरती काबरा, डिंपल ढोली, सीता ओझा, हेमलता सोनी, किरण सोनी ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पूर्व विद्यालय में जन्माष्टमी पर्व मनाकर माहौल को कृष्णमय बना दिया बाल गोपाल काफी उत्सुक नजर आए।















