राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े ने महर्षि नवल जयंती पर महर्षि नवल स्वामी जी को माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की।

संपादक कालूराम कुमावत।

राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किसनराव बागड़े ने मेहतर समुदाय के अंतर्राष्ट्रीय आराध्य देव, ईष्ट कुलगुरू महर्षि नवल साहेब के 241 वें जन्मोत्सव पर पूर्व राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त महामण्डलेश्वर स्वामी श्री सदानन्द जी महाराज के पावन सानिध्य मे महर्षि नवल साहेब जी को माल्यार्पण कर अपनी ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित की और कहा कि महर्षि नवल के मेहतर समाज मे जन्म लेने से यह समाज आज जागृत और शिक्षित हुआ है। इसी के साथ साथ पूरे देश भर मे अन्य समुदाय पर भी उनकी शिक्षाओ का असर हुआ है। इस मौके पर महर्षि नवल संप्रदाय के आचार्य राहुल महाराज भी उपस्थित थे। महर्षि नवल जयन्ती के उपलक्ष मे चार खूट पीठाधीश श्री महेश महाराज एवं महामण्डलेश्वर स्वामी श्री सदानन्द महाराज के पावन सानिध्य मे जोधपुर बाई जी का तालाब स्थित अन्तर्राष्ट्रीय मुख्यालय गुरु गादी महर्षि नवल आश्रम पर पूजन अर्चन वन्दन महाआरती सहित कई धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए।