मोहनपुरा से 37 वी पदयात्रा सवाईमाधोपुर रणथंभोर गणेश जी महाराज की पदयात्रा हुई रवाना।

रिपोर्टर योगेश कुमार गुप्ता।

बस्सी क्षेत्र के मोहनपुरा पंचमुखी महादेव मंदिर से पंडितो के द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना करके ध्वज का पूजन करके आरती करके पदयात्रा को बैंड बाजे व डीजे की धुन के साथ सवाईमाधोपुर रणथंभोर गणेश जी महाराज के लिए रवाना किया इस मौके पर श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते गाते हुए गणेश जी महाराज की जय जयकार लगाते हुए नजर आए जगह जगह समाजसेवी कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रियों के लिए चाय नाश्ता फल आदि की व्यवस्था की गई जगह जगह पदयात्रियों का पुष्प वर्षा से स्वागत किया यह पदयात्रा सभी ग्रामवासियों के सहयोग से रवाना हुई इस मौके पर पदयात्रा के अध्यक्ष दामोदर प्रसाद जोशी, मुकेश जोशी,कल्याण दास महाराज बस्सी , पूर्व जिला पार्षद बेनी प्रसाद कटारिया ,हरिनारायण सैनी, रामदेव सैनी ,सत्यनारायण शर्मा,सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे इस दौरान श्रद्धालुओं में काफी उत्साह दिखाई दिया यह पदयात्रा 5 सितंबर को सवाईमाधोपुर रणथंभोर गणेश जी महाराज के मंदिर पर पहुंचेगी