रिपोर्टर आजाद मंसूरी। 
राशमी मे शनिवार को श्रमण संघीय महामंत्री मेवाड़ शिरोमणि पूज्य गुरुदेव सौभाग्यमुनि म. सा.के शिष्यरत्न उप-प्रवर्तक,मेवाड़ भास्कर जैन संत कोमल मुनि महाराज के 44 वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में राशमी के जैन नवयुवक मंडल द्वारा जैन श्रावक संघ राशमी के नेतृत्व में राजकीय साँवलियाजी हॉस्पिटल चित्तौड़गढ़ के सयुंक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ जिसमे कुल 44 लोगो ने रक्तदान किया साथ ही राशमी महिला मंडल की सदस्यों द्वारा शांतिभवन में सामूहिक रूप से नवकार मंत्र का जाप कर कोमल मुनि के स्वस्थ एवम् दीर्घायु जीवन की मंगलकामना की गई कार्यक्रम में नवयुवक मंडल अध्यक्ष पंकज चंडालिया, मंत्री केतन पोखरना,उपाध्यक्ष संदीप बाबेल सहित सभी नव युवक सदस्यों ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया इस अवसर पर जैन समाज के अध्यक्ष निर्मल कुमार पोखरना,जैन कांफ्रेंस के प्रदेश प्रचार प्रसार मंत्री गोवर्धन सिंह गिलूण्डिया,मंत्री देवेंद्र कुमार राँका,राजेंद्र राँका,देवेंद्र चण्डालिया,महेंद्र राँका,सुरेश कुमार महात्मा,मनीष पोखरना, सुरेश कोठारी, सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।















